Mausam Update : राजस्थान,हरियाणा और पंजाब में कल रात हुई हल्की बारिश,गर्मी से मिली थोड़ी राहत
राजस्थान,हरियाणा और पंजाब में कल रात हल्की बारिश हुई जिसे गर्मी कुछ हद ताक कम हुई है

Mausam Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून की समय से पहले दस्तक के बावजूद उत्तर भारत को गर्मी से राहत नहीं मिली है। जब प्री-मॉनसून बारिश होगी तब उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलेगी।
फिलहाल हो रही हल्की बारिश पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हो रही है। फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होंने का अनुमान जताया है।

मौसम एजेंसी के अनुसार,अगले दो दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण अरब सागर,लक्षद्वीप और केरल,कर्नाटक के कुछ हिस्सों,तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में मानसून के पहुंचने की संभावना है। मानसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए निचले स्तर पर पश्चिमी बांग्लादेश तक फैली हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,मेघालय,असम,नागालैंड,अरुणाचल प्रदेश,तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई है।Mausam Update
मणिपुर,मिजोरम,त्रिपुरा,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल,लक्षद्वीप,उत्तरी तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश,तटीय कर्नाटक,गोवा,छत्तीसगढ़,उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई है।
उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में रात हल्की बारिश हुई। विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चली।