Weather

Monsoon 2024 Haryana : तय समय से पहले हरियाणा और पंजाब मे पहुचने वाली है मॉनसून,जानिए हरियाणा मे कब होगी मॉनसून की बारिश

27 जून के बाद हरियाणा,पंजाब,दिल्ली में बारिश होगी मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून से 104 प्रतिशत बारिश होगी।

Monsoon 2024 Haryana : हरियाणा और पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन जल्द ही इस गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में मॉनसून पर ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून हरियाणा और पंजाब मे जल्दी दस्तक देगा। आईएमडी के अनुसार इस बार देश में ज्यादा बारिश होगी ।

मौसम विभाग के अनुसार,मॉनसून केरल में सक्रिय हो गई है। हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत मे केरल से मानसून पहुचने मे 25 से 26 दिनों का समय लगता है।

इसलिए हरियाणा और पंजाब में लोगों को मॉनसून के लिए 25 से 26 दिन तक इंतजार करना होगा।27 जून के बाद हरियाणा,पंजाब,दिल्ली में बारिश होगी मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून से 104 प्रतिशत बारिश होगी।

अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में सामान्य मानसून 5 जून तक शुरू हो सकता है।

यह भी पढे :Monsoon 2024 Haryana : हरियाणा वासियों को चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलने वाला है छुटकारा,27 जून से हरियाणा मे शुरू होगी मॉनसूनी बारिश

मुंबई में 10 से 11 जून के आसपास मानसून दस्तक दे सकती है । उससे कुछ दिन पहले मुंबई मे प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है।मानसून के 18 से 20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढे :Monsoon Update : चिलचिलाती गर्मी से मिलने वाला है छुटकारा,मॉनसून से केरल मे भारी बारिश शुरू

30 जून तक मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में पहुचने का अनुमान है। लेकिन इस बार हरियाणा-पंजाब में 27 जून से बारिश शुरू हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button