Weather

Monsoon Update : चिलचिलाती गर्मी से मिलने वाला है छुटकारा,मॉनसून से केरल मे भारी बारिश शुरू

IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के पूर्वानुमान से दो दिन पहले आज केरल के तट पर पहुंचा। कुछ ही घंटों पहले मानसून केरल मे पहुच गया है और केरल में भारी बारिश शुरू हो गई है।इस बीच पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है।

Monsoon Update : पूरे उत्तर भारत में इस समय आसमान से चिलचिलाती गर्मी बरस रही है।लू ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है।

IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के पूर्वानुमान से दो दिन पहले आज केरल के तट पर पहुंचा। कुछ ही घंटों पहले मानसून केरल मे पहुच गया है और केरल में भारी बारिश शुरू हो गई है।इस बीच पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है।

मानसून हर साल जून में भारत में दस्तक देता है और जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है भारत में सबसे पहले मानसून 22 मई तक अंडमान और निकोबार के रास्ते देश में प्रवेश करता है और 1 जून को केरल पहुंचता है।Monsoon Update

इस बार अंडमान निकोबार में मानसून सामान्य से तीन दिन पहले 19 मई को आ गया है।केरल मे मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 1 जून है लेकिन इस बार मानसून 30 मई को केरल में प्रवेश कर चुकी है।Monsoon Update

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने वाली है।लक्षद्वीप,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है।

ओडिशा,तमिलनाडु,कर्नाटक,छत्तीसगढ़ और गोवा में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं के साथ गर्मी का अनुभव होगा। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे कम होगी। बीते दिन हुई हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस साल चक्रवात रेमल के कारण बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश में मानसून की सक्रियता तेज हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया, जिससे मानसून भारत मे जल्दी आ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इस साल मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। भारत के कई राज्यों में लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि गर्मी अब अपने चरम पर है और अब बारिश की जरूरत है।

यह भी पढे :Monsoon 2024 : मानसून से केरल मे भारी बारिश शुरू,जानिए आगे मानसून की चाल कैसी रहेगी

आईएमडी ने पहले कहा था कि केरल में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है और मॉनसून जल्द ही यहां पहुंचेगा। मौसम विभाग ने आज केरल के कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट और तीन अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल में पिछले कई दिनों से भारी बारिश जारी है।Monsoon Update

यह भी पढे :Monsoon Update Keral: केरल में मानसून ने मारी एंट्री,जानिए कैसा रहेगा आने मानसून का सफर?

मानसून के पहले आने और बेहतर बारिश की संभावना के पीछे कारण यह है कि देश में अल नीनो सिस्टम कमजोर हो रहा है और ला नीना की स्थिति सक्रिय हो रही है, जो इस साल अच्छी बारिश के लिए अनुकूल है।Monsoon Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button