Weather

Monsoon Update Keral: केरल में मानसून ने मारी एंट्री,जानिए कैसा रहेगा आने मानसून का सफर?

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जिसकी IMD ने आज आधिकारिक घोषणा कर दी है।मौसम विभाग ने कहा कि आज पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है।

Monsoon Update Keral : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जिसकी IMD ने आज आधिकारिक घोषणा कर दी है।मौसम विभाग ने कहा कि आज पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है।

केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में आज दोपहर को बारिश होगी। आईएमडी के आधिकारिक एक्स अकाउंट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक तौर पर केरल में दस्तक दे दी है और आज उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में भी दस्तक दे दी है।

चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल मे दस्तक दे दी है।

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि चक्रवात ने मानसून की गति को बंगाल की खाड़ी की ओर खींचा, जो पूर्वोत्तर में समय से पहले मानसून की दस्तक का एक कारण बना है।

चक्रवात रेमल रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराया। आईएमडी ने कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले ही केरल में दस्तक दे चुका है और आज मानसून अधिकांश उत्तर-पूर्वी भारत की ओर बढ़ने की संभावना है।”

यह भी पढे :Monsoon Update 2024 : हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में जल्द दस्तक देने वाला है मॉनसून,जल्द शुरू होने वाला है झमाझम बारिश का नया दौर

इससे पहले 15 मई को मौसम विभाग ने घोषणा की थी कि मानसून केरल में 31 मई को दस्तक देगा ।केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है, जिसके परिणामस्वरूप मई में ज्यादा बारिश हुई है।

यह भी पढे :Latest Monsoon Update : अगले पांच दिनों में मानसून केरल पहुंचने की संभावना,जानिए पूरे भारत मे कब तक होगी मॉनसूनी बारिश

केरल में मानसून पहुचने की सामान्य तारीख 1 जून थी और अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा,मणिपुर और असम में मानसून की दस्तक की तारीख 5 जून है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही राजधानी दिल्ली में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button