Weather

Monsoon 2024 : मानसून से केरल मे भारी बारिश शुरू,जानिए आगे मानसून की चाल कैसी रहेगी

मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक,मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और भारी बारिश शुरू हो गई है।मानसून के आगमन के साथ ही अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Monsoon 2024 : मॉनसून भारत में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक,मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और भारी बारिश शुरू हो गई है।मानसून के आगमन के साथ ही अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश शुरू हो गई है। आईएमडी के अनुसार,दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही केरल में दस्तक दे चुका है आज पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून पहुंचने वाला है।Monsoon 2024

मौसम विभाग के अनुसार,दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून के पूर्वानुमान से दो दिन पहले केरल मे आ गया है ।कुछ ही घंटों में पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून पहुंचने वाला है।Monsoon 2024

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होकर गुजरने वाले चक्रवात ‘रेमल’ ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है,जो पूर्वोत्तर में समय से पहले मानसून दस्तक देने का एक कारण हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान दक्षिण-पश्चिम विभाग ने कहा कि मानसून पहले ही केरल पहुंच चुका है।

यह भी पढे :Haryana Rajasthan Ka Mausam : हरियाणा और राजस्थान में अचानक बदला मौसम,अगले 3 घंटों मे होने वाली है बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि इस बार मानसून तय समय से पहले केरल पहुंच गया है। इससे केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले चक्रवात रेमल आया था, जिससे मानसून का प्रवाह बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया था। इसीलिए बादल अब उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढे :Monsoon Update Keral: केरल में मानसून ने मारी एंट्री,जानिए कैसा रहेगा आने मानसून का सफर?

पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश,नागालैंड,मेघालय,मिजोरम,त्रिपुरा,मणिपुर और असम में मानसून आने की सामान्य तारीख 5 जून है।

दक्षिण अरब सागर,कोमोरिन,लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों,मालदीव, दक्षिण पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी और उत्तरपूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button