Weather

Monsoon 2024 : हरियाणा,पंजाब,दिल्ली और राजस्थान मे 30 जून तक मॉनसून पहुचने की संभावना,अबकी बार मॉनसून से हरियाणा,पंजाब,दिल्ली और राजस्थान मे होगी भारी बारिश

मानसून आमतौर पर 25 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुँच जाता है राजस्थान में शेष क्षेत्रों में मानसून 5 जुलाई को पहुँचता है।

Monsoon 2024 : उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों में हर रोज तापमान बढ़ रहा है।दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि भारत को बस कुछ ही दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

संभावना जताई जा रही है कि कुछ ही दिनों में मानसून पूरे भारत मे दस्तक दे सकता है। 19 मई को अंडमान निकोबार में मानसून प्रवेश कर चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि महाराष्ट्र में भी मानसून समय पर आ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक,आमतौर पर मानसून पुडुचेरी,तमिलनाडु और केरल में 1 जून को पहुंचता है। 5 जून तक मानसून आंध्र प्रदेश, कर्नाटक,असम, त्रिपुरा और गोवा के कुछ हिस्सों में पहुंचने की आशंका है । 10 जून तक मानसून तेलंगाना,सिक्किम और महाराष्ट्र में आ जाता है।

यह भी पढे :Monsoon Today News : अगले 3 से 4 दिनों में इन राज्यों में तूफान के साथ होने वाली है तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मानसून आमतौर पर बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में 15 जून के आसपास आता है। 20 जून तक मानसून लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष भाग और गुजरात के कुछ हिस्सों में प्रवेश करता है।

यह भी पढे :Monsoon Update 2024 : ला नीना की सक्रियता के कारण इस साल मानसून के दौरान पिछले साल की तुलना में अधिक बारिश होने की उम्मीद

25 जून तक मानसून लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुँच जाता है। मानसून आमतौर पर 25 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुँच जाता है राजस्थान में शेष क्षेत्रों में मानसून 5 जुलाई को पहुँचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button