Weather

Monsoon Update 2024 : बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही मानसून,जानिए उत्तर भारत मे कब तक पहुचेगी मानसून

आईएमडी का कहना है कि जल्द ही पूरे उत्तर भारत को गर्मी से राहत महसूस होंने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून आ जाएगी ।

Monsoon Update 2024 : उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाला मानसून बंगाल की खाड़ी में रुका हुआ है। 31 मई से ही मानसून बंगाल के इस्लामपुर में रुका हुआ है ।

उत्तर भारत के लोग अब मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, हरियाणा ,राजस्थान, पंजाब,उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, आसमान से आग पड़ रही है और आलम यह है कि शाम होने के बावजूद भी उमस बनी हुई है।

अगले चार से पांच दिनों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इससे मॉनसून आगे बढ़ सकता है।मानसून का इंतजार पांच से छह दिन में खत्म होने की संभावना है।

यह भी पढे :Aaj Raat Ka Mausam Kaisa Rahega : शाम होते होते हरियाणा और राजस्थान मे आसमान काले बादलों से घिरा,आज रात को हो सकती है हल्की बारिश

मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और अब उत्तर भारत को मानसून के आने का इंतजार है। फिलहाल उत्तर भारत में तापमान आसमान छू रहा है लेकिन मॉनसून की रफ्तार बता रही है कि जल्द ही मॉनसून की बारिश होगी।

Monsoon Update 2024

लोगों को अब मानसून की बारिश से कुछ उम्मीदें हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लिए अच्छी खबर है। आईएमडी का कहना है कि जल्द ही पूरे उत्तर भारत को गर्मी से राहत महसूस होंने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून आ जाएगी ।

आईएमडी का कहना है कि इस बार मानसून तय समय पर आगे बढ़ रही है और दक्षिणी और उत्तरपूर्वी भारत में मानसून की बारिश महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से को छू रही है। आईएमडी ने कहा कि अगले सप्ताह तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात में भी मानसून की बारिश शुरू हो जाएंगी।

Monsoon Update 2024

इस बार ला नीना के प्रभाव से अच्छी बारिश होंनी की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून के जल्दी और देर से प्रवेश का बारिश पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। जून से सितंबर के बीच एक महीने में औसत से अधिक बारिश होती है।

पर्याप्त बारिश को लेकर बंगाल की खाड़ी का दबाव, हवा का प्रभाव, ट्रफ क्षेत्र का विकास सहित अन्य भौगोलिक कारक भी हैं। जब ये चीजें कम हो जाती हैं तो बारिश की मात्रा कम हो जाती है।

Monsoon Update 2024

IMD के अनुसार, भारत में 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून का मौसम माना जाता है मौसम विभाग से आंकड़ों के अनुसार, पिछले 22 सालों के दौरान निर्धारित समय से काफी पहले 2006 में 6 जून को मानसून ने भारत में प्रवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button