Weather

Monsoon Update 2024 : उत्तर भारत मे मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 28 जून को उत्तर भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून

अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है।

Monsoon Update 2024 : दो दिन की राहत के बाद उत्तर भारत में गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। भीषण गर्मी का दौर अब खत्म होने वाली है क्योंकि अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर भारत में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज उत्तरी पर्वतीय इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 24 से 26 जून के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update 2024

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मॉनसून आगे बढ़ने से हरियाणा,राजस्थान ,पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश मे कुछ स्थानों पर बारिश,गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज सतही हवाएं भी चलने की संभावना हैं।Monsoon Update 2024

यह भी पढे : Monsoon 2024 Alert : अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून से इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया मानसून आगमन का रूट मैप

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,ओडिशा के शेष हिस्सों और झारखंड के कुछ हिस्सों मे मॉनसून पहुचने की संभावना है।

Monsoon Update 2024

मॉनसून आज पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छा गया है,जिससे इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार,यूपी के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं,जिससे यूपी के कई जिलों में गरजना के साथ बारिश हो रही है। उत्तर भारत में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाली है।Monsoon Update 2024

यह भी पढे : Monsoon 2024 Update : उत्तर भारत को जल्द मिलने वाली है चिलचिलाती गर्मी से राहत, उत्तर भारत मे जल्द दस्तक देने वाला है मानसून

उत्तर भारत में मॉनसून के आने की सामान्य तारीख 30 जून की है। वैसे ऐसा कई बार हुआ है कि इस तारीख से काफी पहले भी मॉनसून ने उत्तर भारत मे दस्तक दी है।

Monsoon Update 2024

कई बार मानसून का इंतजार काफी लंबा हो जाता है। इस बार मौसम विभाग ने अभी तक उत्तर भारत में मानसून के आगमन की तारीख की घोषणा नहीं की है,लेकिन विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि मानसून 28 जून की सामान्य तारीख से थोड़ा पहले दस्तक दे सकता है। राजस्थान,हरियाणा और पंजाब मे मॉनसून से बारिश होंने वाली है।Monsoon Update 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button