Monsoon Update Bharat : तेजी से लगातार सक्रिय होता जा रहा है मानसून,उत्तर भारत मे मानसून से रिकॉर्ड तोड़ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, ला नीना के प्रभाव और अंडमान-निकोबार में समय से पहले मानसून की दस्तक के कारण इस साल अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

Monsoon Update Bharat : भारत के ज्यादातर राज्यों में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है।लोग कई दिनों से अपने राज्य में मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने के अंत में केरल से दस्तक देने के बाद अब मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है।
भारत में मानसून के समय से पहले सक्रिय होने के कारण सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। दो दशकों के बाद इस बार मानसूनी बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, ला नीना के प्रभाव और अंडमान-निकोबार में समय से पहले मानसून की दस्तक के कारण इस साल अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
अगले कुछ दिनों में मॉनसून मुंबई पहुंचने वाला है। IMD ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन से चार दिनों में किन राज्यों में पहुंचने वाला है।
मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पर अपडेट देते हुए कहा कि अगले 3-4 दिनों के दौरान, यह मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा मे पहुचने वाला है ।
मौसम विभाग ने उन राज्यों के नाम बताते हुए नक्शे जारी किए हैं जहां मानसून प्रवेश कर चुका है। इनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लगभग पूरी तरह से मानसून पहुच चुका है।
मानसून मप्र के कुछ हिस्सों में 15 जून को पहुंचने की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में मानसून 20 जून तक पहुंचेगा । आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत समेत अन्य राज्यों में पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून से 5 जुलाई के बीच हरियाणा और राजस्थान मे पहुंच सकता है।
यूपी में मानसून 15 से 20 जून के बीच आता है इस बार 18 से 20 जून को मानसून वाराणसी या गोरखपुर के रास्ते यूपी में दस्तक देने का अनुमान संभावना है। मॉनसून 27 जून को दिल्ली में दस्तक दे सकता है।