Monsoon Update Today : भारत मे झमाझम बारिश लेकर आया मॉनसून,मॉनसून से भारत मे बारिश शुरू
भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा अगले तीन दिनो मे मॉनसून केरल पहुंचने की संभावना है।

Monsoon Update Today : देशभर में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है।कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम दिशा में मानसून अब तक कन्याकुमारी, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर की ओर बढ़ चुका है।
भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा अगले तीन दिनो मे मॉनसून केरल पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढे :Bharat Me Monsoon Pahucha : अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे पहुचा मानसून,होने लगी झमाझम बारिश
उत्तरी मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया। तीन दिन बाद मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने आज केरल,तमिलनाडु,पुडुचेरी,कराईकल में विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा।
यह भी पढे :Monsoon Update Today : मॉनसून की बारिश का इंतजार हुआ खत्म,आज भारत मे होगी मॉनसून की पहली बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान,उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में आज लू चली।पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में लू चल रही है।मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी दर्ज की गई।