Weather

Bharat Me Monsoon Pahucha : अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे पहुचा मानसून,होने लगी झमाझम बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून की रफ्तार काफी अच्छी थी जिस कारण आज मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे पहुच गई है

Bharat Me Monsoon Pahucha : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून की रफ्तार काफी अच्छी थी जिस कारण आज मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे पहुच गई है,लेकिन हर बार 22 मई को मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचता है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार,आज मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप,कल दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणी खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अल नीनो सिस्टम के कमजोर होने की संभावना जताई है। इसलिए, ला नीना की स्थिति में सुधार होगा। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार होने की संभावना है।

ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर की द्विध्रुवीय स्थितियाँ भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अच्छी मानी जा रही हैं। जिससे अच्छे मानसून का संकेत माना जा रहा है।

मौसम विभाग पहले ही मानसून से अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी कर चुका है।मई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई से 1 जून के बीच केरल में दस्तक दे सकता है । महाराष्ट्र में मानसून हर साल 10 जून तक दस्तक देता है।लेकिन,इस बार मानसून समय पर पहले पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढे :Heat Wave Alert : हरियाणा में अपना कहर बरपा रही गर्मी,गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

15 जून तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में दस्तक देने की संभावना है। 20 जून तक मानसून गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है।Bharat Me Monsoon Pahucha

यह भी पढे :Monsoon Update Today : मॉनसून की बारिश का इंतजार हुआ खत्म,आज भारत मे होगी मॉनसून की पहली बारिश

20 से 25 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में भी मानसून दस्तक देने वाला है। 30 जून को मानसून राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी दस्तक देने वाला है। 8 जुलाई को मानसून पूरे देश में सक्रिय होगा।Bharat Me Monsoon Pahucha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button