Weather

Severe Cold:उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी,जानिए कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत

अगले 2 दिनों में पूरे उत्तर भारत में बहुत घना कोहरा और ठंड पड़ने की उम्मीद है।

Severe Cold:उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है।हरियाणा के कई हिस्सों में आज सुबह हल्का कोहरा छाया है।

यह भी पढे :Weather Alert:हरियाणा मे शीत लहर का सितम जारी,जानिए हरियाणा मे कब होगी बारिश

हरियाणा को अभी भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।अगले 2 दिनों में पूरे उत्तर भारत में बहुत घना कोहरा और ठंड पड़ने की उम्मीद है।

देशभर में मौसम की दोहरी मार जारी है।ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभागके अनुसार 22 और 23 जनवरी को हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,यूपी,राजस्थान और बिहार सहित कई उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी की सुबह तक कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह और रात में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।अगले 2 दिनों में हरियाणा,पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक,अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा,दिल्ली,यूपी,राजस्थान, और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में शीतलहर चलने की उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी कोहरे का अलर्ट जारी है।

अगले 24 घंटों में हरियाणा, पंजाब,यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।हरियाणा,दिल्ली,पंजाब,उत्तरी राजस्थान, के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर चलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button