Weather

Weather Alert:राजस्थान,हरियाणा,पंजाब मे जल्द होगी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Weather Alert : आज देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में 17 सितंबर और पश्चिमी भारत में सितंबर तक बारिश जारी रहेगी। आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होंने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा.नई दिल्ली में आज मध्यम बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लखनऊ में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पूरे महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button