Weather

Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल बदलेगा मौसम,फिर होगी बारिश

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ कल रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

Weather Alert : हरियाणा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है ।आज हरियाणा में हवाएं चलने की उम्मीद है,जिससे अगले तीन दिनों तक हल्की ठंड रहेगी।इसके बाद तापमान बढ़ सकता है।

देश में आजकल मौसम लगातार बदल रहा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उत्तर भारत के कई राज्यों में किसानों की फसलें तबाह कर दी हैं।

हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। कल से राज्य में बारिश फिर से लौट सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक कई जगहों पर बिजली गिरने के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ कल रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

गिलगित बाल्टिस्तान,मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। उत्तरी ओडिशा में हल्की बारिश होगी।पश्चिम बंगाल और दक्षिणी केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। कल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का एक और दौर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button