हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका,आसमान में आंशिक रूप से बादल डालेंगे डेरा
मौसम विभाग ने कल हरियाणा में खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
हरियाणा के छह जिलों में बारिश होने की आशंका है
पंचकुला,अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल,करनाल और यमुनानगर मे अलर्ट जारी किया गया है
बादल छाए रहने से दिन का तापमान थोड़ा कम हो गया है
मौसम विभाग ने कल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है
हरियाणा में 16 से 18 मई के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं
यह बदलाव हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाला है