Automobile

Volvo EM90: अब मार्केट मे इलेक्ट्रिक अवतार मे नजर आएगी वॉल्वो की ये मिनी वैन, 738km रेंज के साथ हैं मिलेगे ये प्रीमियम फीचर्स

यह 116kwh लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह आपको 738 की रेंज देती है। इसका मोटर 268 hp का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है।

Volvo EM90: आप तो जानते ही होंगे कि आजकल इलेक्ट्रिक वाहन कितने लोकप्रिय हैं। अब हर दूसरी कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतार रही है।

इसी क्रम में अब वॉल्वो ने अपनी इलेक्ट्रिक मिनी वैन लॉन्च की है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स और अच्छी रेंज है। आइए अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Volvo EM90 Electric Mini Van के प्रीमियम फीचर्स
यह 116kwh लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह आपको 738 की रेंज देती है। इसका मोटर 268 hp का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। जो इसे सिर्फ 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 15.4 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक अतिरिक्त 15.6 इंच की स्क्रीन दी जा रही है। यह वैन की छत से जुड़ा हुआ है।

इसकी सैंक्चुअरी पंक्ति में लाउंज शैली की सीटें हैं। जो यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान आराम का एहसास कराते हैं। इसमें आपको थाई सपोर्ट और हैंडरेस्ट के साथ कपहोल्डर भी मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button