Big Breaking

Chandrayaan-3:चद्रमा के नजदीक पहुचा चंद्रयान-3,इसरो को इस दिन चंद्रयान-3 के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच गया है। कक्षा में लाने का एक और सफल कार्य आज पूरा हुआ।

Chandrayaan-3:भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच गया है। कक्षा में लाने का एक और सफल कार्य आज पूरा हुआ। बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की “निकटतम कक्षा” में पहुंच गया है।

चंद्रयान-3 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था और 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा फिर, 6 और 9 अगस्त को रोवर को कक्षा में लॉन्च किया जाएगा। “चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह के नजदीक लाने की प्रक्रिया शुरू कर दि गई है।

आज की प्रक्रिया के बाद, चंद्रयान -3 की कक्षा को घटाकर 150 किमी x 177 किमी कर दिया गया है। इसरो ने बताया कि अगली प्रक्रिया 16 अगस्त को सुबह करीब 8.30 बजे तय की गई है। जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ा, इसरो ने धीरे-धीरे चंद्रयान-3 की कक्षा को कम किया और इसे चंद्र ध्रुव के करीब लाने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया।

इसरो सूत्रों के मुताबिक, अंतरिक्ष यान को 100 किमी की कक्षा में लाने के लिए एक और प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसके बाद आगे की प्रक्रिया के तहत लैंडर और रोवर से युक्त ‘लैंडिंग मॉड्यूल’ ‘प्रोपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। फिर, लैंडर के ‘डीबूस्ट’ से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button