Big Breaking

C295 Aircraft: इंडियन एयरफोर्स को जल्द मिलेगा पहला ताकतवर C295 विमान, जानें क्या है C-295 विमान की खासियतें

भारत को अपना पहला नया C-295 परिवहन विमान बुधवार को मिल जाएगा। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी इसे लेने के लिए स्पेन में हैं। यह विमान सैनिकों को लेकर लंबी दूरी तक उड़ान भरने में पूरी तरह सक्षम है।

C295 Aircraft: भारत ने सितंबर में एयरबस के साथ 56 सी-295 विमानों के लिए समझौता किया था भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी इसे लेने के लिए स्पेन में हैं और पहला नया सी-295 परिवहन विमान बुधवार को पहुंचेगा। यह विमान भारतीय सैनिकों के लिए काफी मददगार साबित होगा। यह विमान भारतीय वायुसेना के पुराने एवरो विमान की जगह लेगा।

भारत को अपना पहला नया C-295 परिवहन विमान बुधवार को मिल जाएगा। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी इसे लेने के लिए स्पेन में हैं। यह विमान सैनिकों को लेकर लंबी दूरी तक उड़ान भरने में पूरी तरह सक्षम है।

दो साल पहले 21,935 करोड़ रुपये के टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट के तहत ऐसे 56 विमानों का सौदा हुआ था. C-295 एक मध्यम आकार का विमान है जिसे किसी भी प्रकार की हवाई पट्टी पर उतारा जा सकता है।

यह विमान विशेष रूप से सैनिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस विमान का टेकऑफ़ समय अन्य मालवाहक विमानों की तुलना में कम है। यह सेना की आवाजाही के लिए सबसे अच्छा है.

क्या हैं C-295 की खूबियां –

  • यह विमान 844 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है जबकि उतरने के लिए केवल 420 मीटर लंबे रनवे की जरूरत होती है।
  • विमान में हवा में ईंधन भरा जाता है और यह लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है।
  • सी-295 पहाड़ी इलाकों के लिए बिल्कुल कारगर है।
  • छोटी टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमताओं के साथ नौ टन तक पेलोड या 71 सैनिकों को ले जा सकता है।
  • सी-295 एक मीडियम टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है।
  • इस विमान का इस्तेमाल मिस्र, कनाडा, पोलैंड और स्पेन जैसे देश करते हैं।
  • 56 विमानों में से पहले 16 स्पेन में और बाकी भारत में बनाए जाएंगे।
  • भारत में इसका निर्माण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
  • दूसरे मालवाहक विमानों की तरह इसमें चार या पांच क्रू मेंबर्स की जरूरत नहीं होती।
  • यह विमान अधिकतम 9250 किलोग्राम वजन लेकर उड़ान भर सकता है।
  • इस विमान में दो इंजन हैं यह 482 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
  • C-295 एक इंजन के साथ 13,533 फीट की ऊंचाई तक और दोनों इंजनों के साथ 30,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है।

गुजरात में टाटा-एयरबस परियोजना के तहत पहला C295 Aircraft सैन्य परिवहन विमान तैयार होते ही भारत विशिष्ट देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। फिलहाल अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, चीन, स्पेन जैसे 11 देशों के पास यह क्षमता है।

C295 Aircraft सैन्य और राहत कार्यों के लिए काफी विश्वसनीय विमान माना जाता है। एक समय में 71 सैनिकों को ले जाने के साथ, विमान का उपयोग उन क्षेत्रों में रसद पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। जहां भारी विमान नहीं उतर सकते.

युद्ध की स्थिति में विमान सैनिकों को शीघ्रता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा सकता है। यह विमान राहत और बचाव के साथ-साथ घायल सैनिकों को निकालने के कठिन अभियानों में भी काफी प्रभावी होगा। कठिन ऑपरेशन को आसानी से पूरा किया जा सकता है.

WhatsApp group join  Click Here
Telegram group join Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button