Big Breaking

Ram Rahim Parole: बलात्कार के आरोप में जेल काट रहे राम रहीम सिंह को चार साल में नौवीं बार मिली है 50 दिन की पैरोल

Haryana: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। राम रहीम को अब तक नौ बार पैरोल मिल चुकी है.

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है. इस बार राम रहीम को 50 दिन के लिए पैरोल दी गई है. पिछले चार साल में राम रहीम को यह नौवीं बार है जब पैरोल दी गई है.

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में है. जब भी डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिलती है तो खटर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ जाती है. बलात्कारी राम रहीम की पैरोल को इस साल होने वाले लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

2017 में, राम रहीम को दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 2019 में, उन्हें अपने कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2021 में डेरा प्रमुख को एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

राम रहीम को कब मिली पैरोल?

जेल जाने के एक साल बाद राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को पैरोल दी गई.

राम रहीम को करीब सात महीने बाद 21 मई 2021 को दूसरी बार पैरोल दी गई.

7 फरवरी, 2022 को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को तीसरी बार पैरोल दी गई।

जून में गुरुमीत राम रहीम सिंह को चौथी बार पैरोल दी गई थी

अक्टूबर 2022 राम रहीम को पांचवीं बार पैरोल पर रिहा किया गया.

फिर  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को छठी बार 21 जनवरी 2023 को पैरोल दी गई.

20 जुलाई को राम रहीम को सातवीं बार पैरोल दी गई.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को नवंबर 2023 में आठवीं बार पैरोल दी गई।

गुरमीत राम रहीम सिंह अब नौवीं बार पैरोल पर बाहर आने वाला है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button