Weather Alert Today:बर्फीली हवाओं से कांपा हरियाणा,पंजाब और राजस्थान,जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल
हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़ और यूपी के कुछ जिलों में रात और सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छा सकता है।

Weather Alert Today:दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग ने आज कोहरे का अलर्ट जारी कर रखा है।जानकारी के अनुसार अगले 3 दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।
हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़ और यूपी के कुछ जिलों में रात और सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छा सकता है।मौसम विभाग ने आज दिल्ली,पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर बर्फबारी,ठंडे दिन और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी, पंजाब और हरियाणा में आज कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड की स्थिति रहने का अनुमान है।बिहार के कुछ हिस्सों और राजस्थान के एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बन सकती है।
Weather Alert Today
पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश संभव है।सिक्किम के उत्तरी तट,अरुणाचल प्रदेश,असम,दक्षिणी ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश की उम्मीद है।
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है।लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने आम लोगों की हालत खराब हो रही है।बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।Weather Alert Today
मैदानी इलाके जहां इन दिनों कोहरे और पाले की चपेट में हैं, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी ने घाटियों की तस्वीर बदल दी है।Weather Alert Today
हिमाचल की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी से पूरे राज्य में तापमान में लगभग गिरावट आई है।मौसम के बदले मिजाज के कारण मनाली के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी हुई,जो साल की पहली बर्फबारी है