Business

Indian Railways: रेलवे का बड़ा फैसला, अगले 3 महीने तक कई ट्रेनें कर दी रद्द, क्या आपने भी बुक किया है टिकट?

IRCTC Train Cancellation News: भारतीय रेलवे हर दिन सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करता है। अगर आप भी दिसंबर से जनवरी तक ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे हर दिन सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करता है। अगर आप भी दिसंबर से जनवरी तक ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है।

रेलवे ने कई ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द करने का फैसला किया है. रेलवे ने कहा कि उसने चंडीगढ़ से चलने वाली और उस रूट से गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अंबाला डिवीजन रेलवे मैनेजर मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि चंडीगढ़ ट्रैक पर चलने वाली कुछ ट्रेनें दिसंबर से मार्च तक रद्द रहेंगी.

आज रद्द की गई ट्रेनों की सूची देखें –

  1. ट्रेन नंबर 2241 – चंडीगढ़ – अमृतसर एक्सप्रेस
  2. ट्रेन नंबर 12242 – अमृतसर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस
  3. ट्रेन नंबर 14615 – लालकुआं – चंडीगढ़ – अमृतसर एक्सप्रेस
  4. ट्रेन नंबर 14616 – अमृतसर – चंडीगढ़ – लालकुआं की एक्सप्रेस
  5. ट्रेन नंबर 14218-चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस
  6. ट्रेन नंबर 14217-प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस
  7. ट्रेन नंबर 14629 – चंडीगढ़ – फिरोजपुर एक्सप्रेस
  8. ट्रेन नंबर 14630 – फिरोजपुर – चंडीगढ़ एक्सप्रेस
  9. ट्रेन नंबर 14503 – कालका – चंडीगढ़ – कटरा की एक्सप्रेस
  10. ट्रेन नंबर 14504 – कटरा – चंडीगढ़ – कालका की एक्सप्रेस
  11. ट्रेन नंबर 22456 – कालका – चंडीगढ़ – शिरडी की एक्सप्रेस
  12. ट्रेन नंबर 22455 – शिरडी – चंडीगढ़ – कालका एक्सप्रेस
  13. ट्रेन नंबर 11905 – आगरा कैंट – चंडीगढ़ – होशियारपुर एक्सप्रेस
  14. ट्रेन नंबर 11906 – होशियारपुर – चंडीगढ़ – आगरा कैंट एक्सप्रेस

रीमॉडलिंग का असर दिखेगा

भारतीय रेलवे ने यार्ड रीमॉडलिंग के कारण चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। रीमॉडलिंग से कौन सी ट्रेनें प्रभावित होंगी.

  • चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 1 मार्च तक
  • अमृतसर-चंडीगढ़-लालकुआं एक्सप्रेस 2 दिसंबर से फरवरी तक
  • चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से मार्च तक
  • चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से फरवरी तक
  • कालका-चंडीगढ़-कटरा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से फरवरी तक
  • कालका-चंडीगढ़-शिरडी एक्सप्रेस 3 दिसंबर से मार्च तक
  • आगरा कैंट-चंडीगढ़ से होशियारपुर एक्सप्रेस 27, 28, 29, 30 दिसंबर, 1 जनवरी 2024, 3 जनवरी से 6 फरवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button