Chankya Niti

Chanakya Niti:खुशहाल शादीशुदा जीवन जीने के लिए पत्नी को कभी न बताएं ये 4 बातें,

चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी अपनी कमाई के बारे में पूरी जानकारी अपनी पत्नी को नहीं देनी चाहिए।

Chanakya Niti: सुखी जीवन के लिए चाणक्‍य के विचार मील का पत्‍थर हैं चाणक्य नीति कहती है कि सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए पत्नी के सामने 4 बातों का जिक्र न करें।चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातें हैं जो हर पति को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपनी पत्नी से गुप्त रखनी चाहिए।

खुशहाल शादीशुदा जीवन जीने के लिए पत्नी को कभी न बताएं ये 4 बातें

दान के बारे मे
चाणक्य नीति कहती है कि गुप्त तरीके से दान देने का फल कई गुना बढ़ जाता है।चाणक्य के अनुसार दान देने पर एक हाथ से देते समय दूसरे हाथ को इसकी जानकारी नहीं होनी चाहिए, तभी इसका महत्व होता है।इसलिए जब आप दान-पुण्य पर खर्च करें तो आपको इसका जिक्र अपनी पत्नी से नहीं करना चाहिए।

अपने अपमान के बारे मे
अपने अपमान की जानकारी अपनी पत्नी को भी नहीं देनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि इससे व्यक्ति खुद से नजरे नहीं मिला पाता, उसे हर समय अपना अपमान याद आता रहता है।

अपनी कमजोरी के बारे मे
चाणक्य के अनुसार पत्नी को अपनी कमजोरी का एहसास न होने दें। ऐसा करने पर परेशान हो जाओगे। चाणक्य कहते हैं कि दुष्ट पत्नी आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकती है। इससे आपको आर्थिक और सामाजिक तौर पर नुकसान हो सकता है।

अपनी कमाई के बारे मे
चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी अपनी कमाई के बारे में पूरी जानकारी अपनी पत्नी को नहीं देनी चाहिए। कठिन समय के लिए पैसे बचाकर रखें, ताकि संकट के समय आपको किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button