Haryana

Haryana Congress:विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस हिंसा, बाढ़ और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएगी

Monsoon Session:हरियाणा में विपक्षी कांग्रेस अगले सप्ताह से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में नूंह हिंसा, राज्य में बाढ़ की स्थिति और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएगी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Haryana Congress: हरियाणा में विपक्षी कांग्रेस अगले सप्ताह से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में नूंह हिंसा, राज्य में बाढ़ की स्थिति और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएगी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अगले सप्ताह से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे और रणनीति पर चर्चा के लिए कल कांग्रेस विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों के मुताबिक,कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों, किसानों और अन्य वर्गों के अलावा संयुक्त पात्रता परीक्षा का भी मुद्दा उठाएगी।

बैठक में हुड्डा ने कहा कि नूंह और हरियाणा के अन्य स्थानों पर हिंसा भारतीय जनता पार्टी जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार की ‘विफलता’ का नतीजा है।

पार्टी बैठक से पहले 2019 में जेजेपी के टिकट पर फतेहाबाद से चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र सिवाच ने हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार ,वीरेंद्र सिवाच ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार ने हरियाणा की जनता को धोखा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button