Big Breaking

Chandrayaan-3:चंद्रयान के लिए आज का दिन है बेहद खास,चंद्रयान-3 अब चांद की सतह से सिर्फ 150 किमी दूर

चंद्रयान-3 के लिए आज का दिन बेहद अहम है आज प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी की जाएगी.

Chandrayaan-3:चंद्रयान-3 के लिए आज का दिन बेहद अहम है आज प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी की जाएगी.

23 अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग प्रस्तावित है चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी अब सिर्फ 150 किलोमीटर रह गई है.

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो भारत बड़ा इतिहास रच सकता है।भारत चंद्रमा पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश बनने के करीब पहुंच रहा है।

इस पर देशवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं. चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी अब सिर्फ 150 किमी रह गई है. इंडिया के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने बुधवार को अपनी आखिरी बार अपनी कक्षा बदली थी।

चंद्रयान-3 की कक्षा चौथी बार बदली गई
5 अगस्त में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद से चंद्रयान-3 की कक्षा चौथी बार बदली गई है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक्स पर पोस्ट किया था।

इंजन फेल होने पर भी होगी लैंडिंग
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अगर इसका इंजन फेल भी हो जाए तो भी यह चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

लैंडर विक्रम और रोवर अलग हो जायेंगे
इसरो ने कहा, लैंडिंग मॉड्यूल, जिसमें लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल हैं, को आज प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग किया जाएगा। फिर लैंडर-रोवर की गति धीमी करने की कोशिश की जाएगी. 23 अगस्त को अंतरिक्ष यान का लैंडर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button