Viral

Chanakya Niti:जीवन में होना चाहते है सफल तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये बातें, तरक्की में कभी नहीं आएगी बाधा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कोई व्यक्ति अपने जन्म, कुल, शरीर या धन से श्रेष्ठ नहीं होता बल्कि वह अपने गुणों और कर्मों से श्रेष्ठ होता है। यदि कोई व्यक्ति गरीब भी हो तो वह अपनी विद्वता के बल पर महान बन सकता है। ऐसा व्यक्ति सभी के द्वारा पूजनीय होता है।

Chanakya Niti:अगर कड़ी मेहनत के बावजूद आपको नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है तो निराश होना स्वाभाविक है। लेकिन आप सफल हो सकते हैं अगर आप चाणक्‍य नीति के 4 टिप्‍स को अपनाएंगे।

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान दार्शनिक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य का जन्म आज से करीब 2500 साल पहले हुआ था। उन्होंने राजनीति, सैन्य शक्ति, समाज और राष्ट्रवाद पर नीति शास्त्र लिखा, जो बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना गया। चाणक्य ने जीवन में सफलता पाने के लिए 4 चीजें बताई हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति जीवन भर दूसरों से आगे ही रहेगा।

मध्यमार्गी मनुष्य बने
चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य को न ज्यादा सीधा और न ज्यादा टेढ़ा होना चाहिए. ये दोनों रास्ते भटकाव की ओर ले जाते हैं। व्यक्ति को स्वभाव से सरल लेकिन आचरण में चतुर होना चाहिए। ऐसा सदाचारी व्यक्ति ही इस युग में आगे बढ़ता है।

प्रगति के इन सूत्रों की गांठ बांध लो
हर मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। मनुष्य के पास पैसा कमाने के सही साधन, सही दोस्त, सही समय पर सही निर्णय, पैसा खर्च करने का सही तरीका और ऊर्जा का सही स्रोत होना चाहिए । ये सभी गतिविधियाँ प्रगति की ओर ले जाती हैं।

अनिश्चित के पीछे मत भागो
फल की चाहत में कुछ करना गलत नहीं है, लेकिन उस स्वार्थ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी को भी अनिश्चित को खोजने के लिए निश्चित को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से आसपास की हर चीज़ भी नष्ट हो जाती है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे से सोच विचार अवश्य कर लें।

अपने कार्यों और गुणों के आधार पर
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कोई व्यक्ति अपने जन्म, कुल, शरीर या धन से श्रेष्ठ नहीं होता बल्कि वह अपने गुणों और कर्मों से श्रेष्ठ होता है। यदि कोई व्यक्ति गरीब भी हो तो वह अपनी विद्वता के बल पर महान बन सकता है। ऐसा व्यक्ति सभी के द्वारा पूजनीय होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button