Viral

Dubai Rules For Clothes: दुबई में महिलाओं के कपड़े पहनने को लेकर क्या हैं नियम, नहीं पहन सकतीं ऐसे कपड़े?

दुबई में कपड़ों के लिए कितने नियम हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिलाएं अपने कपड़े खुद नहीं पहन सकतीं।

Dubai Rules For Clothes: भारत से बहुत से लोग दुबई जाना चाहते हैं और वहां घूमना चाहते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो किसी न किसी कारण से वहां रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।

दुबई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का भी घर है। यूं तो यह देश काफी विकसित माना जाता है, लेकिन यहां कई नियम हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं।

इन नियमों का पालन न करने पर गंभीर दंड हो सकता है। भारत में हर किसी को कपड़े पहनने की आजादी है लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है, यहां महिलाओं को कपड़े पहनने के मामले में कुछ नियमों का पालन करना पड़ सकता है।

दुबई में कपड़ों के लिए ये हैं नियम
सऊदी देशों में महिलाओं के कपड़ों को लेकर कई नियम हैं। दुबई में इस्लामी संस्कृति के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। उन देशों में महिलाओं को अक्सर खुले कपड़े न पहनने के लिए कहा जाता है।

महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है जो उनके कंधों को ढकें। यदि कोई महिला स्कर्ट या शॉर्ट्स पहन रही है, तो उसे सलाह दी जाती है कि उसकी स्कर्ट या शॉर्ट्स घुटने तक या उससे नीचे की होनी चाहिए।

दुबई में पारदर्शी कपड़े पहनना सख्त मना है। इसके अलावा, मुस्लिम महिलाओं को धार्मिक स्थानों पर जाते समय स्कार्फ या उबाया पहनना आवश्यक है।

किसी भी महिला को समुद्र तट या स्विमिंग पूल के अलावा अन्य जगह स्विमवियर पहनने की सख्त मनाही है। सभी महिलाओं को, चाहे वह मुस्लिम हो या हिंदू, धार्मिक स्थानों पर इस्लामी नियमों का पालन करना आवश्यक है।

महिलाएं ज्यादा छोटे टॉप नहीं पहन सकतीं
दुबई में बहुत छोटे टॉप पहनने पर भी रोक है। वहां महिलाओं को इन नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि ये नियम पर्यटकों पर लागू नहीं होते हैं, लेकिन वहां के नियमों के लिए उन्हें कभी भी कोई भी टोकता सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button