Maa Lakshmi:आज ही छोड़ें ये बुरी आदतें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, घर मे छा जाएगी कंगाली
ऐसा माना जाता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी घरों में आती हैं। इसलिए उस समय सोना नहीं चाहिए भूलें. ऐसा करना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। जो लोग सूर्यास्त के समय सोते हैं उन्हें आर्थिक परेशानी रहती है।

Maa Lakshmi Tips:ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को धन और भाग्य की देवी कहा गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उनका घर हमेशा धन दौलत से भरा रहता है।
अगर किसी भी कारण से मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं तो विनाश आने में देर नहीं लगती। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कुछ ही दिनों में गरीब हो जाता है। आज हम आपको उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ये काम भूलकर भी ना करे
सूर्यास्त के समय सोना
ऐसा माना जाता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी घरों में आती हैं। इसलिए उस समय सोना नहीं चाहिए।ऐसा करना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। जो लोग सूर्यास्त के समय सोते हैं उन्हें आर्थिक परेशानी रहती है।
घर में लड़ाई का माहौल
शास्त्रों के अनुसार जिस घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है वहां मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को हमेशा कष्ट झेलने पड़ते है। समाज में उनका कोई सम्मान नहीं होता है।
झाड़ू का अपमान
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। वह घर की गंदगी को दूर करके साफ-सुथरा रखती है इसलिए उसका हमेशा सम्मान करना चाहिए। जो लोग झाड़ू-पोछा करके गंदे स्थान पर रख देते हैं, उनसे मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं।
गंदे कपड़े पहनना
धार्मिक विद्वानों के अनुसार मां लक्ष्मी उन लोगों पर मेहरबान होती हैं जो साफ-सफाई का महत्व समझते हैं। गंदे कपड़े पहनने वाले लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा दूर रहती हैं। ऐसे लोग हमेशा गरीबी झेलते हैं।