Relationship Tips:विवाह के लिए लड़का-लड़की की उम्र में होना चाहिए इतना अंतर,तभी दोनों रह सकते है खुश
इसका मतलब यह है कि एक सफल शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच उम्र का सही अंतर होना चाहिए। अंतर जितना अधिक होगा, संबंध टूटने का खतरा उतना ही अधिक होगा।
Relationship Tips : प्यार में पड़ने से पहले भले ही लोग उम्र और अन्य बातों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन जब बात शादी की आती है तो हर कोई अपने पार्टनर को अच्छे से जानने की कोशिश करता है, ताकि शादी के बाद की जिंदगी खुशहाल रहे।
शादी के लिए उम्र को सबसे महत्वपूर्ण कारक माना गया है। किसी भी जोड़े के बीच एक परफेक्ट उम्र का अंतर उनके बीच के रिश्ते को और भी मजबूत और अटूट बना सकता है। इसलिए लोग शादी से पहले अपने पार्टनर की उम्र पर जरूर ध्यान देते हैं।
अक्सर लोग सोचते हैं कि शादी के लिए एक परफेक्ट कपल के बीच उम्र का कितना अंतर होना चाहिए? क्या लड़की को हमेशा लड़के से छोटी होनी चाहिए? लड़कियों का हमेशा अपने से बड़े उम्र के लड़कों से शादी करना क्यों सही माना गया है?।
इस विषय पर लोग काफी समय से विचार कर रहे हैं। शोध के अनुसार, पति और पत्नी के बीच उम्र का सही अंतर पांच साल का अंतर माना जाता है। इस शोध के अनुसार, जिन जोड़ों की उम्र में पांच साल का अंतर होता है, उनमें तलाक की संभावना केवल 18% होती है।
यदि लड़का और लड़की की उम्र में 10 साल का अंतर है, तो उनके तलाक की संभावना 39% तक अधिक होती है। वहीं अगर दोनों के बीच 20 साल का उम्र का अंतर है तो तलाक की संभावना 95% तक बढ़ जाती है।
इसका मतलब यह है कि एक सफल शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच उम्र का सही अंतर होना चाहिए। अंतर जितना अधिक होगा, संबंध टूटने का खतरा उतना ही अधिक होगा।
इसके पीछे कारण यह है कि लड़कियाँ लड़कों की तुलना में अधिक परिपक्व होती हैं और जल्दी समझती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक जैविक दृष्टिकोण से लड़के और लड़कियों के परिपक्वता स्तर में बड़ा अंतर होता है।
लड़कियाँ 12-14 वर्ष की आयु में युवावस्था में पहुँच जाती हैं, जबकि लड़के 14-17 वर्ष की आयु में युवावस्था में पहुँच जाते हैं।
शादी के लिए दोनों का परिपक्व होना जरूरी है इसलिए लड़की से थोड़ा बड़ा लड़का ही शादी के लिए सही माना जाता है। ऐसे में दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से समझते हैं।