Royal Enfield 350 :बुलेट 350 का पुराना बिल हुआ वायरल,1986 में सिर्फ इतनी थी कीमत,जानकर आप हो जाएंगे हैरान!
इस बिल में बाइक की कीमत देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस बिल में बुलेट बाइक की ऑन-रोड कीमत सिर्फ 18,700 रुपये थी।

Royal Enfield 350 :1980 के दशक में हर किसी की शान रही रॉयल एनफील्ड बुलेट आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। इस कंपनी की बुलेट की लुक रॉयल है, इसलिए लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं।
लोगों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनी ने इसके फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसके चलते इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
एक समय था जब रॉयल एनफील्ड की यह बाइक काफी कम कीमत पर बिकती थी।सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का 1980 के दशक का लुक दिख रहा है।
रॉयल एनफील्ड 350 बाइक
1986 में खरीदी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का बिल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बिल में बाइक की कीमत देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस बिल में बुलेट बाइक की ऑन-रोड कीमत सिर्फ 18,700 रुपये थी।
यह बिल साल 1986 का बताया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 स्टैंडर्ड मॉडल का वायरल बिल संदीप ऑटो कंपनी का है था जो झारखंड में है।
रॉयल एनफील्ड के बारे मे शायद ही कोई जानता होगा की रॉयल एनफील्ड बुलेट को 1986 में सिर्फ एनफील्ड बुलेट के नाम से पहचाना जाता था।
1986 मे यह रॉयल एनफील्ड अपनी शक्तिशाली गुणवत्ता के साथ विश्वसनीयता के लिए जानी जाती थी और रॉयल एनफील्ड का उपयोग भारतीय सेना द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त के लिए किया जाता था।