Viral

Rules for Drinking Tea: सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने वाले हो जाए सावधान, खाली पेट चाय पीने से होता है ये नुकसान

Side Effects Of Drinking Tea Empty Stomach: क्या आप भी सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आज सतर्क हो जाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आपको खाली पेट बिल्कुल भी चाय नहीं पीनी चाहिए।

Rules for Drinking Tea: क्या आप भी सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आज सतर्क हो जाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आपको खाली पेट बिल्कुल भी चाय नहीं पीनी चाहिए।

दरअसल, चाय का पीएच मान 6 होता है, जिसे खाली पेट पीने पर आंतों में एक परत बन जाती है। आज हम आपको सुबह के समय चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Rules for Drinking Tea: कई लोग ऐसे होते हैं जो सुबह उठते ही सबसे पहले चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। सबको ये लगता है कि चाय के बिना उनके दिन की शुरुआत नहीं हो सकती. लेकिन क्या खाली पेट और बासी मुंह चाय पीना सही है।

नहीं, खाली पेट चाय पीना बेहद हानिकारक है। तो उससे पहले गुनगुना गर्म पानी पिएं। इससे चाय का अम्लीय प्रभाव कम हो जाता है और पेट को नुकसान नहीं पहुंचता। आज हम आपको सुबह के समय चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

बढ़ सकती है गैस की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट (Empty Stomach) चाय पीने से गैस-एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो आपके पेट में एसिड बढ़ने लगेगा और आपकी सेहत खराब होने लगेगी।

सुबह खाली पेट चाय पीने से भी आपके दांत खराब होते हैं। इससे दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंच सकता है और सड़न का खतरा बढ़ सकता है।

शरीर में हो सकता है डिहाइड्रेशन
सुबह खाली पेट चाय (TEA) पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे आपको चक्कर आ सकता है और कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए चाय से पहले पानी (Water) पिएं. आप चाय के साथ कुछ न कुछ खाने की आदत डालें नहीं तो आपका पेट खराब हो सकता है।

चाय से पहले पानी कब पियें
कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि सुबह चाय पीने से कितनी देर पहले गुनगुना पानी पीना ठीक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह चाय पीने से करीब 10-15 मिनट पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है।

इससे शरीर पर चाय का अम्लीय प्रभाव कम हो जाता है। सुनिश्चित करें कि आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना न भूलें, अन्यथा आपके पेट में रिएक्शन हो सकता है।

प्रतिदिन कितनी बार चाय पीनी चाहिए
अगर आप चाय पीने के बाद पानी पीना चाहते हैं तो करीब आधे घंटे का समय दें। इसके बाद ही आपको पानी पीना चाहिए या कुछ ठंडा या फल खाना चाहिए। ऐसा न करने पर दांतों में सड़न या सर्दी हो सकती है।

कई लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में रहते हैं कि उन्हें दिन भर में कितनी चाय पीनी चाहिए, इसलिए उन्हें बताया जाता है कि उन्हें दिन में अधिकतम एक से 2 कप चाय ही पीनी चाहिए, इससे अधिक नहीं। ऐसा करने से पेट को नुकसान हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button