Viral

Vastu Tips For Home: भूलकर भी न करें ये काम, ये काम करने से हो सकती है धन हानि

Vastu Tips:हिंदू धर्म में झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में आपको झाड़ू का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन की हानि हो सकती है।

Vastu Tips For Home:वास्तु शास्त्र के अनुसार हम जो कुछ भी करते हैं उसका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कुछ कामों को करने से धन की हानि हो सकती है।

भोजन की बर्बादी
जिन लोगों को बार-बार भोजन बर्बाद करने की आदत होती है उन्हें कभी न कभी मां लक्ष्मी का प्रकोप झेलना पड़ता है। भोजन की बर्बादी करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ऐसे लोगों के जीवन में अक्सर आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं।

झाड़ू का अपमान
हिंदू धर्म में झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में आपको झाड़ू का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन की हानि हो सकती है।

रात में जूठे बर्तन छोड़ने से
शास्त्रों के अनुसार जो लोग रात के समय रसोई में झूठे बर्तन रखते हैं, उनसे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। ये गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

किसी को नमक देने से
अगर आप भी किसी को नमक देते हैं तो ऐसा करने से बचें, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। आपकी ये आदत मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है. इससे आपको धन की हानि होगी।

अपशब्द बोलने से
जो लोग दूसरों को अपशब्द कहते हैं उनके घर में मां लक्ष्मी कभी भी वास करना पसंद नहीं करती हैं।

सुबह देर तक सोने से
वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी को सुबह देर तक सोने वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। देर तक सोने वाले लोगों को भारी धन हानि होती है।

अपने आसपास गंदगी रखने से
जो लोग घर में गंदगी रखते हैं उनसे मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं। ऐसे में घर में हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button