Chanakya Niti:ऐसी स्त्री से रहना चाहिए सतर्क,घर की खुशियों को लगा देती है ग्रहण
चाणक्य कहते हैं कि जिन स्त्री को चुगली करने की आदत होती है, वे अपने ही नहीं बल्कि दूसरों के परिवार की भी खुशियां छीन सकती हैं।

Chanakya Niti:ऐसा कहा जाता है कि एक महिला के गुण और दोष पूरे परिवार का भविष्य निर्धारित कर सकते हैं। एक महिला अपने घर को स्वर्ग बना सकती है या नर्क बना सकती है। घर में मुखिया ही नहीं बल्कि गृहिणी की भी अहम भूमिका होती है। घर में स्त्री की भूमिका को लेकर चाणक्य ने अपने शास्त्रों में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं।
चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं परिवार में चीजों के बनने और बिगड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं। चाणक्य यह भी कहते हैं कि जीवनसाथी चुनते समय सोच-विचार करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर फैसला गलत साबित हुआ तो बाद में पछतावा ही रह जाता है।
ऐसी स्त्री से रहना चाहिए सतर्क,घर की खुशियों को लगा देती है ग्रहण
चुगली की आदत
चाणक्य कहते हैं कि जिन स्त्री को चुगली करने की आदत होती है, वे अपने ही नहीं बल्कि दूसरों के परिवार की भी खुशियां छीन सकती हैं। उनकी आदतें परिवारों में गलतफहमी और नफरत पैदा कर सकती हैं। बातें सुनने के तुरंत बाद दूसरों को बताना ऐसी महिलाओं की बुरी आदत होती है, जो कभी-कभी बहुत बुरी साबित हो सकती है।
झूठ बोलना
झूठ बोलने की आदत किसी को भी हो सकती है, लेकिन अगर यह आदत घरेलू स्त्री को हो तो यह परिवार के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। शुरुआत में झूठ बोलने से स्थिति में मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में यह एक बुरी आदत बन जाती है। जब सच्चाई सामने आती है, तो चीजें नाटकीय रूप से बदल सकती हैं और पारिवारिक खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। पुरुषों को भी इस बुरी आदत से दूर रहना चाहिए।
गुस्से मे रहना
चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी स्त्री पर हमेशा गुस्सा हावी रहेगा तो उसके परिवार में झगड़े होते रहेंगे। इस तरह का व्यवहार सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी नहीं अपनाना चाहिए। गुस्सा एक ऐसी भावना है जिसे आने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन आत्मसंयम से इसे कम किया जा सकता है। चाणक्य कहते हैं कि सफल मनुष्य वही है जो गुस्से को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता।