Big Breaking

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर से निकलकर प्रज्ञान रोवर ने की चांद की सैर, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी,

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर धीरे-धीरे लैंडर से चंद्रमा की सतह पर उतर रहा है।

Chandrayaan-3:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर धीरे-धीरे लैंडर से चंद्रमा की सतह पर उतर रहा है।

इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतर रहा है और चंद्रमा की सतह पर भारत की सैर कर रहा है।

चंद्रयान -3 23 अगस्त बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड किया था।

चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने का यह इंडिया का तीसरा प्रयास है। चंद्रयान-3 की उपलब्धि इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि कोई भी अन्य देश अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका है।

इसरो ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के कई चुनौतियां हैं, जिनका अंतरिक्ष यान पहली बार अनुभव करेगा, विशेषकर चंद्रमा का तापमान और धूल रोवर को प्रभावित कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button