Weather

Dense Fog Alert:घने कोहरे ने हरियाणा पंजाब और राजस्थान वालों की बढ़ाई दिक्कते,जानिए आने वाले दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

बारिश और बर्फीली हवाओं के साथ शीत लहर के कारण हरियाणा के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।

Dense Fog Alert :हरियाणा में घने कोहरे के बीच बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है।बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और गलन बढ़ गई है।

यह भी पढे :Farmers Protest In Bhattu: हरियाणा के भट्टू सेम की समस्या को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, बार-बार गुहार लगाने पर भी नहीं हुआ समाधान

बारिश और बर्फीली हवाओं के साथ शीत लहर के कारण हरियाणा के साथसाथ पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।

कोहरे और बारिश का असर ट्रेन संचालन और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा।इससे हजारों यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और हवाईअड्डों पर इंतजार करना पड़ा।

हरियाणा में लोगों को ठंड और कोहरे के बीच हल्की बारिश का अनुभव हुआ है।मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।हरियाणा में जनवरी में अब तक बारिश नहीं हुई है और यह साल की पहली बारिश है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है और आईएमडी ने ठंड का अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में ठंड से राहत मिलने की आशा नहीं है।

Dense Fog Alert

शीतलहर जारी रहने की आशा है।आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा रहने की आशा है।

आईएमडी ने हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आगले 3 दिनों मे ठंडे से बहुत ठंडे दिनों की उम्मीद जताई है।Dense Fog Alert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button