Weather

Haryana Ka Mausam : उत्तरी हरियाणा के छह जिलों,अंबाला,पंचकुला,यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,करनाल और कैथल में बूंदाबांदी होने की संभावना

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।आईएमडी ने हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।आईएमडी ने हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।10 मई को हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी से साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

हरियाणा के सभी जिलों में मौसम में बदलाव आने वाला है। अगले 4 दिनों में मौसम भी बदलेगा। लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा,मौसम विभाग के अनुसार 9 से 13 मई को हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशा है।

यह भी पढे :Weather News : 9 से 12 मई के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

उत्तरी हरियाणा के छह जिलों,पंचकुला,यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,अंबाला,करनाल और कैथल में बूंदाबांदी होने की आशा है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल,रोहतक,फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत के दक्षिण हरियाणा जिलों में 9 मई को धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की आशा है।

यह भी पढे :Haryana Weather : 6 से 9 मई के बीच सिरसा,फतेहाबाद,हिसार, रोहतक के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी,

मौसम विभाग ने कहा कि 9 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे एक बार फिर कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। अभी यह हिमालय की पहाड़ियों में बना हुआ है और मैदानी क्षेत्र चक्रवाती स्थिति में है।

आईएमडी ने अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व, बिहार,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश, हरियाणा, केरल, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button