Automobile

Best Selling SUV: ऑटो सेक्टर मे तहलका मचा रही है ये 10 एसयूवी, सबसे ज्यादा बिक रही है टाटा पंच

Best Selling SUV In April 2024: अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की सूची में टाटा पंच का दबदबा रहा 19158 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है।

Best Selling SUV: अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की सूची में टाटा पंच का दबदबा रहा 19158 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है।

सालाना आधार पर इसकी बिक्री 75% बढ़ी है। दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी ब्रेज़ा है। इस सब-4-मीटर एसयूवी की 17,113 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 11,836 यूनिट्स का था।

हुंडई क्रेटा 15,447 इकाइयों की बिक्री के साथ अप्रैल 2024 में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी थी। इस बीच, महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री 54% बढ़ी।

अप्रैल 2024 में इसकी 14,807 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह आंकड़ा 9,617 यूनिट्स था। इस आंकड़े में स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिल की बिक्री के आंकड़े शामिल हैं।

मारुति सुजुकी फ्रॉक्स को खूब सराहना मिली और यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। अप्रैल 2024 में इसकी 14,286 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल इसी महीने में इसकी 8,784 यूनिट्स बिकी थीं। यानी सालाना आधार पर 63% अधिक।

इसके बाद टाटा नेक्सन (11,168 यूनिट्स), महिंद्रा बोलेरो (9,537 यूनिट्स), हुंडई वेन्यू (9,120 यूनिट्स) और किआ सॉनेट (7,901 यूनिट्स) क्रमशः छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर रहे। फिर, उनके बाद हुंडई एक्सटर 7,756 इकाइयों की बिक्री के साथ दसवें नंबर पर रही।

टॉप-10 एसयूवी की सूची (अप्रैल 2024 बिक्री)

  • टाटा पंच- 19,158 यूनिट्स बिकीं
  • मारुति ब्रेज़ा- 17,113 यूनिट्स बिकीं
  • हुंडई क्रेटा- 15,447 यूनिट्स बिकीं
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो- 14,807 यूनिट्स बिकीं
  • मारुति फ्रोंक्स- 14,286 यूनिट्स बिकीं
  • टाटा नेक्सन- 11,168 यूनिट्स बिकीं
  • महिंद्रा बोलेरो- 9,537 यूनिट्स बिकीं
  • हुंडई वेन्यू- 9,120 यूनिट्स बिकीं
  • किआ सोनेट- 7,901 यूनिट्स बिकीं
  • हुंडई एक्सटर- 7,756 यूनिट्स बिकीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button