Weather

Haryana Rajasthan Weather Update: हरियाणा और राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी,तापमान हर दिन बना रहा है नए रिकॉर्ड

हरियाणा और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरे हरियाणा और राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है।

Haryana Rajasthan Weather Update: हरियाणा और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरे हरियाणा और राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है। दिन और रात का तापमान बढ़ने का अनुमान है। गर्मी के कारण हरियाणा और राजस्थान में बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है।

हरियाणा और राजस्थान समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। दिन का अधिकतम तापमान हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने हरियाणा के 14 जिलों सिरसा,फ़तेहाबाद,हिसार,गुरूग्राम,नूंह,पलवल,महेंद्रगढ़,रेवाडी,फ़रीदाबाद,भिवानी और चरखी दादरी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके मुताबिक 24 मई तक हरियाणा में मौसम गर्म बना रहेगा।इस दौरान दिन का तापमान बढ़ेगा और गर्म हवाएं भी चलेंगी।

चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।अगले कुछ हफ्तों तक दिन और रात का तापमान लगभग अपरिवर्तित रहेगा।लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढे :Severe Heat wave Rajasthan : अगले दो दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का अनुमान,मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

हरियाणा और राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से 47.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

यह भी पढे :Loo Ka Alert Jari : पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ समेत ज्यादातर राज्यों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से समय-समय पर मौसम बदलेगा। बीच-बीच में हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। शाम और रात में धूल भरी हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button