Weather

Monsoon Update Bharat : बस बहुत हुई गर्मी की मार,भारत मे मॉनसून से होने वाली है झमाझम बारिश का दौर शुरू

मानसून भारत मे दस्तक दे चुका है।जिस कारण गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है।मॉनसून से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाली है

Monsoon Update Bharat : गर्मी का सामना कर रहे भारतवासियों को बस कुछ ही दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। मानसून भारत मे दस्तक दे चुका है।19 मई को मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे चुका है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना ​​है कि महाराष्ट्र में मानसून समय पर दस्तक देने वाला है।भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि इस साल मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है इस बीच 5 जून तक आंध्र प्रदेश,कर्नाटक,असम, त्रिपुरा और गोवा के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक देने वाला है मानसून हमेशा की तरह 10 जून को तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में दस्तक देने वाला है।

यह भी पढे :Up Weather : उत्तर प्रदेश मे रिकार्ड तोड़ गर्मी का कहर जारी,उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पहुंचा पार

बिहार, झारखंड,छत्तीसगढ़,ओडिशा,मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मानसून आमतौर पर 15 जून के आसपास दस्तक देने वाला है। 20 जून तक मानसून लद्दाख,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में दस्तक देने वाला है।

यह भी पढे :Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान वासियों को मिलने वाला है भीषण गर्मी से छुटकारा,25 जून से 6 जुलाई के बीच राजस्थान में दस्तक देने वाली है मॉनसून

मानसून 25 जून को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में दस्तक देने वाला है। मानसून आमतौर पर पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 जून तक दस्तक देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button