Weather

Monsoon Update Today : 30 मई से पहले केरल में दस्तक देगा मानसून,जानिए मानसून का ताजा अपडेट

आईएमडी द्वारा जारी नए पूर्वानुमान के अनुसार,मानसून इस बार 30 मई के आसपास केरल में दस्तक देगा।

Monsoon Update Today : भारत में पड़ रही गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। क्योंकि इस साल मानसून जल्दी आने की उम्मीद है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपना मानसून को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,मानसून तय समय से पहले दक्षिण भारत में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने मानसून के भारत मे दस्तक देने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

चिलचिलाती गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल से शुरू होता है।दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग हर साल 1 जून को केरल में दस्तक देता है।आईएमडी द्वारा जारी नए पूर्वानुमान के अनुसार,मानसून इस बार 30 मई के आसपास केरल में दस्तक देगा।

इसमें 4 दिन कम या ज्यादा का अंतर हो सकता है।आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई से और पूर्वी भारत में 18 मई से गर्मी का नया दौर शुरू होने वाला है।

यह भी पढे :Monsoon Update Live : मॉनसून से होने वाली है झमाझम बारिश,जानिए आपके शहर मे कब होगी मॉनसून से बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मॉनसून से सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है और 20 मई के बाद प्री-मॉनसून गतिविधियां भी शुरू होने वाली हैं क्योंकि अंडमान-निकोबार में मॉनसून 19 मई को ही दस्तक देगा।

यह भी पढे :Monsoon Update Haryana : 30 जून तक हरियाणा,राजस्थान और पंजाब मे दस्तक देने वाला है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, भारत में अल नीनो सिस्टम कमजोर हो रहा है और ला नीना लगातार सक्रिय हो रहा है,जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। इस कारण भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button