Chankya Niti

Chanakya Niti:अगर पति रात को मांगे ये चीज तो पत्नी तुरंत हो जाए तैयार, रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता

आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी का कर्तव्य है कि वह अपने पति के मामलों का ध्यान रखे और जब वह दुखी हो तो उसके मन को शांत करने का प्रयास करे।

Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्‍य ने पुरुषों और महिलाओं को लेकर अपनी नीतियों में कई नियम और बातें बताई हैं, जिनका पालन करके वैवाहिक जीवन को सुखी बनाया जा सकता है।

चाणक्य नीति में उन बातों का जिक्र है जिनका पालन करके वैवाहिक जीवन को सुखी बनाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर उसका पति 3 चीजों की मांग करता है तो पत्नी को उसे हर कीमत में पूरा करना चाहिए।

अपने पति को सदैव शांति दें
किसी भी पुरुष को तब अपने पार्टनर के विशेष सहयोग की जरूरत होती है जब वह सबसे ज्यादा दिक्कत मे होता है और इस बात का जिक्र चाणक्य ने अपनी नीति में भी किया गया है।आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी का कर्तव्य है कि वह अपने पति के मामलों का ध्यान रखे और जब वह दुखी हो तो उसके मन को शांत करने का प्रयास करे। जब भी पति किसी बात से परेशान हो तो पत्नी का कर्तव्य होता है कि वह उसे शांति दे। ऐसा न करने पर रिश्ते को नुकसान पहुंचता है।

वैवाहिक जीवन में आ रही दरार को ख़त्म करें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी कभी भी एक-दूसरे के बीच दूरियां न आने दें। चाणक्य के अनुसार पत्नी का कर्तव्य है कि वह शादी में कभी दरार न आने दे। हालाँकि, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इस बात का भी उल्लेख किया है कि पति को अपनी पत्नी के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए।

अपने पति को प्रेम से संतुष्ट करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता तभी सफल होता है जब दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख का ख्याल रखें। चाणक्य नीति में कहा गया है कि अपने पति की प्रेम की इच्छा को पूरा करना पत्नी का कर्तव्य है और उसे हमेशा अपने प्रेम से उसे संतुष्ट करना चाहिए। हालाँकि, पति का भी कर्तव्य है कि वह अपनी पत्नी की इच्छाओं को पूरा करे। ऐसा न करने पर झगड़े होते हैं और रिश्ते खराब होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button