Weather

Haryana Weather :हरियाणा मे फिर होगी झमाझम बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तरी हरियाणा के जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में मानसून लौटने के बाद पहली बारिश हुई।हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ समेत अंबाला और यमुनानगर में भी भारी बारिश हुई। इससे लोगों को दिन में गर्मी से राहत मिली है।राज्य में अभी से ही लोगों को सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

हरियाणा में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 12 और 13 अक्टूबर को भी राज्य में बारिश की उम्मीद नहीं है।लेकिन उसके बाद मौसम बदलेगा और राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अक्टूबर से राज्य में मौसम बदल जायेगा।

उत्तरी हरियाणा के जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. 15 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।16 अक्टूबर को उत्तरी हरियाणा और पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button