Chankya Niti

Chanakya Niti:चाणक्‍य की इन बातों का करें पालन,कभी नहीं आएगी प्रगति में बाधा,हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

चाणक्य कहते हैं कि कोई व्यक्ति अपने जन्म, कुल, शरीर या धन से श्रेष्ठ नहीं होता बल्कि वह अपने गुणों और कर्मों से श्रेष्ठ होता है।

Chanakya Niti :अगर कड़ी मेहनत के बावजूद आपको नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है तो निराशा होना स्वाभाविक है। लेकिन आप चाहें तो चाणक्य नीति के 4 टिप्स को अपनाकर सफल हो सकते हैं।जीवन में सफलता पाने के लिए 4 बातें बताई हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति जीवन भर दूसरों से आगे रह सकता है।

चाणक्‍य की इन बातों का करें पालन,कभी नहीं आएगी प्रगति में बाधा,हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

अपने कार्यों और गुणों को बेहतर बनाएं
चाणक्य कहते हैं कि कोई व्यक्ति अपने जन्म, कुल, शरीर या धन से श्रेष्ठ नहीं होता बल्कि वह अपने गुणों और कर्मों से श्रेष्ठ होता है। यदि कोई व्यक्ति गरीब भी हो तो वह अपनी विद्वता के बल पर महान बन सकता है। ऐसा व्यक्ति सभी के द्वारा पूजनीय होता है।

प्रगति के इन सूत्रों की बांध लें गांठ
हर इंसान को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ चीजें हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए। इनमें पैसा कमाने के सही साधन, सही दोस्त, सही समय पर सही निर्णय, पैसा खर्च करने का सही तरीका और ऊर्जा का सही स्रोत शामिल हैं। ये सभी गतिविधियाँ प्रगति की ओर ले जाती हैं।

अनिश्चित के पीछे मत भागो
फल की चाहत में कुछ करना गलत नहीं है, लेकिन उस स्वार्थ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी को भी अनिश्चित को खोजने के लिए निश्चित को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से आस-पास की हर चीज़ भी नष्ट हो जाती है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे से सोच लें।

मध्यमार्गी मनुष्य बने
चाणक्य नीति में कहा गया है कि व्यक्ति को न ज्यादा सीधा और न ज्यादा टेढ़ा होना चाहिए। ये दोनों रास्ते भटकाव की ओर ले जाते हैं। वह स्वभाव से सरल लेकिन आचरण से चतुर होना चाहिए। ऐसा सदाचारी व्यक्ति ही इस युग में आगे बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button