Weather

Mausam Ka Haal:तेज हवाओं के कारण मैदानी इलाके का तापमान गिरा,जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तेज हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है।

Mausam Ka Haal :पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तेज हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है।पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे हैं।अगर आप भी सुबह-सुबह घर से निकलने वाले हैं तो खास तैयारी करके निकलें।

जम्मू-कश्मीर,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है।दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड,हरियाणा, पंजाब,राजस्थान,मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है।कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है,जिससे घाटियां बर्फ से ढक गई हैं।

भारी बारिश के बाद बाढ़ से तमिलनाडु का बुरा हाल है।कई जिलों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है,जिससे तबाही मची हुई है।तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों के दौरान काफी भारी बारिश हुई है।आईएमडी ने अगले 2-3 दिनों में तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बिहार में लोग अब ठंड से बेहाल हैं।पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।मौसम विभाग ने 25 दिसंबर से बिहार में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button