Haryana Weather:हरियाणा में 1 फरवरी से बदलेगा मौसम,पश्चिमी मानसून से कई जिलों में होगी बारिश
हरियाणा में 1 फरवरी से बदलेगा मौसम,पश्चिमी मानसून से कई जिलों में होगी बारिश मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 और 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

Haryana Weather :हरियाणा में 1 फरवरी से बदलेगा मौसम,पश्चिमी मानसून से कई जिलों में होगी बारिश मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 और 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
इस दौरान हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी।इससे दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी,जबकि रात के तापमान में थोड़ी कमी आएगी।इस दौरान ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।
हिसार कृषि विश्वविद्यालय विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 30-31 जनवरी को हरियाणा मे आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है।
1 फरवरी को कभी-कभार बूंदाबांदी या हल्की बारिश के साथ हवाएं और तूफान आने की उम्मीद है।देश के कई राज्यों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है।अगले चार से पांच दिनों में उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में इस समय मौसम बदल रहा है।कभी-कभी बहुत अधिक ठंड लगती है और कभी-कभी सूरज निकलने के बाद ठंड से राहत मिलती है।उत्तराखंड में आज घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट है 31 जनवरी से हल्की बारिश की भी संभावना है।पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।