Heat Wave Alert : देश के ज्यादातर राज्य गर्मी से बेहाल,मौसम विभाग ने जारी किया लू चलने का अलर्ट
देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों गर्मी से बेहाल हैं। मैदानी राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है।
Heat Wave Alert : देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों गर्मी से बेहाल हैं। मैदानी राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। देश के कई हिस्से भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।भीषण गर्मी ने हालात बदतर कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज से 2 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम,नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के ज्यादातर राज्यों में तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा । अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में तूफान और भारी बारिश के साथ तेज हवाएं जारी रह सकती हैं।
यह भी पढे :Weather Today : हरियाणा,राजस्थान में धूल भरी आंधी शुरू,जानिए हरियाणा,राजस्थान मे कब होगी बारिश
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में कल गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
इन दिनों देश का पूर्वी हिस्सा गर्मी की मार झेल रहा है।पहाड़ों पर हो रही बारिश ने भी मुसीबत बढ़ा दी है। बिहार,बंगाल और ओडिशा में गर्मी का रुद्र रूप दिखा रही है।