Dabwali Panipat Fourlane Highway Village List : डबवाली वासियों के लिए Good News,डबवाली से पानीपत तक बनने वाला है फोर-लेन हाईवे
हरियाणा सरकार हरियाणा-पंजाब सीमा पर डबवाली से पानीपत तक फोर-लेन हाईवे बनाने की तैयारी कर रही है।

Dabwali Panipat Fourlane Highway Village List : हरियाणा सरकार हरियाणा-पंजाब सीमा पर डबवाली से पानीपत तक फोर-लेन हाईवे बनाने की तैयारी कर रही है। 300 किमी लंबा फोर-लेन हाईवे हरियाणा के सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,जिंद और करनाल शहर को आपस मे जोड़ेगा।
दुष्यन्त सिंह चौटाला बेहतर परिवहन व्यवस्था खासकर शहरी क्षेत्रों को सड़कों से जोड़कर विकास को गति देना चाहते हैं। हरियाणा में विकास को गति देने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सिरसा के डबवाली से पानीपत तक चार लेन का राजमार्ग बनाना चाहते है।
सिरसा से पानीपत तक अभी तक कोई सीधी सड़क मोजूद नहीं है। इस फोरलेन हाईवे के बनने से डबवाली से पानीपत तक का सफर सरल हो जाएगा। डबवाली राजस्थान और पंजाब की सीमा पर हरियाणा के सिरसा जिले का आखिरी गाव है।Dabwali Panipat Fourlane Highway Village List
फोरलेन हाईवे से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान वासियों को भी फायदा होगा। इसका निर्माण सिरसा के गांव चौटाला तक होना है। इस फोर-लेन हाईवे के पूरा होने से सिरसा के लोगों को पानीपत और उससे आगे यूपी तक यात्रा करने में आसानी होगी।
फोर-लेन हाईवे हरियाणा के पूर्वी छोर को पश्चिमी छोर से सीधे जोड़ेने के लिए बनाया जा रहा है । फोर-लेन हाईवे चौटाला गांव से आगे राजस्थान के अन्य जिलों के साथ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। पंजाब के बठिंडा और श्रीमुक्तसर जिलों से डबवाली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।Dabwali Panipat Fourlane Highway Village List
फोर लेन हाईवे इन शहरों से होकर गुजरेगा
फोर लेन हाईवे का निर्माण डबवाली, कालावाली, रोड़ी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सनियाना, उकलाना, लितानी, उचाना, वुहान, नगूरां, असंध, सफीदों से लेकर पानीपत तक किया जाएगा।