Monsoon 2024 : मानसून ने पकड़ी सुपरसोनिक रफ्तार, तेजी से हरियाणा पंजाब और राजस्थान की ओर बढ़ रहा मानसून,
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों को अभी तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।मॉनसून के आगमन के बाद से ही देश के कई राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां देखी जा रही हैं।

Monsoon 2024 : आईएमडी ने आज कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त क्षेत्रों में पहुंच गया है।
अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में मानसूनी बारिश होने से गर्मी से निजात मिली है।

कोंकण,गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में गरजना और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होंने का अनुमान है।Monsoon 2024
तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों को अभी तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।मॉनसून के आगमन के बाद से ही देश के कई राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां देखी जा रही हैं।Monsoon 2024
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गर्मी का कहर जारी रहने का अनुमान है।

दक्षिणी और पूर्वी राज्यों के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत में तेजी से सक्रिय हो रहा है। जहां राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है, वहीं मध्य प्रदेश में भी मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं।Monsoon 2024
यह भी पढे :Haryana Weather : हरियाणा में आज बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक मानसून दिल्ली में पहुच सकती है। इससे पहले दिल्ली में हल्की प्री-मॉनसून बारिश होने वाली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक मानसून राजस्थान में पहुच सकता है। उसके बाद राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।Monsoon 2024




































