Monsoon Update Uttar Bharat : उत्तर भारत मे मॉनसून पहुचने का काउंटडाउन शुरू, तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा मानसून
अलनीनो की स्थिति लगभग खत्म हो गई है और ला-नीना सक्रिय होने लगा है। अब जैसे-जैसे ला नीना मजबूत होगा,मानसून की बारिश भी जोर पकड़ेगी। जुलाई के पहले सप्ताह से सितंबर के अंत तक मानसून मजबूत रहने की संभावना है।

Monsoon Update Uttar Bharat : भारत में मानसून अपने निर्धारित पैटर्न के अनुसार आगे बढ़ रहा है। मानसून समय पर हरियाणा मे दस्तक देने की संभावना है। 3 जुलाई तक हरियाणा में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
उत्तर भारत मे पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण हुआ है।

हिसार कृषि विश्वविद्यालय,कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में बारिश हुई है।
26 जून के बाद एक बार फिर प्री-मानसून हवाएं सक्रिय होने की संभावना हैं। इसके बाद 28 जून से 3 जुलाई के दौरान मानसून हरियाणा में दस्तक देगी।

26 जून से फिर से मानसूनी हवाएं जोर पकड़ेंगी जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। संभावना है कि इस बार मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होगी जिससे किसानों को फायदा होगा।
यह भी पढे : Mausam Update : अचानक मौसम बदलने से अगले 3 घंटों मे इन राज्यों मे होगी झमाझम बारिश, जानिए मौसम पूर्वानुमान
अलनीनो की स्थिति लगभग खत्म हो गई है और ला-नीना सक्रिय होने लगा है। अब जैसे-जैसे ला नीना मजबूत होगा,मानसून की बारिश भी जोर पकड़ेगी। जुलाई के पहले सप्ताह से सितंबर के अंत तक मानसून मजबूत रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, इस मॉनसून सीजन में अब तक भारत में 20 फीसदी कम बारिश हुई है। अब तक औसतन 80.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी,लेकिन 64.5 मिमी ही हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। उत्तर भारत में मॉनसून 27 से 30 जून तक के पहुंचने की संभावना हैं।




































