Monsoon 2024 Uttar Bharat Update : उत्तर भारत के इन राज्यों में आज दस्तक देगा मॉनसून,इन राज्यों मे मानसून दस्तक देने से होने वाली है भारी बारिश,
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, झारखंड ,बिहार ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून तेजी से पहुच सकता है।

Monsoon 2024 Uttar Bharat Update : मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, झारखंड ,बिहार ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून तेजी से पहुच सकता है।
IMD ने अगले पांच दिनों में पश्चिमी तट पर बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4 से 5 दिनों मे भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 4 से 5 दिनों में उप-हिमालयी बंगाल,सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश,असम ,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरजना के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
गंगा के तटवर्ती इलाके, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों में आज में लू चलने की आशंका है।
भारत के लगभग सभी हिस्सों को गर्मी से राहत मिल गई है और हल्की बारिश शुरू हो गई है। मॉनसून भी भारत के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर चुकी है। उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं।
यूपी में कल मानसून दस्तक देने की तैयार मे है। जिससे यूपी मे भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब मे 28 जून को मॉनसून दस्तक देने की तैयारी मे है।