Monsoon Update 20 July 2024 : अगले 24 घंटों के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून से होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
अगले 24 घंटों के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिलेंगे।

Monsoon Update 20 July 2024 : भारत के उत्तरी और पूर्वी मैदानी इलाकों में मॉनसून की बारिश थोड़ी कम रहने की संभावना है। मानसून भारत के मैदानी इलाकों में शानदार वापसी करने की तैयारी में है।
दक्षिण मध्य प्रदेश और निकटवर्ती विदर्भ पर विकसित हो रहे चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून लौट रहा है। मानसून की अक्षीय रेखा भी मध्य भारत की ओर बढ़ रही है। यह वर्षा को प्रभावित करने वाली एक महत्वपूर्ण वायुमंडलीय विशेषता है।
मौसम में बदलाव से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ेगी। वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में भी मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी।Monsoon Update 20 July 2024
भारत में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा की मॉनसून उत्तर भारत में स्थानांतरित हो जाएगा,जिससे भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 20 July 2024
मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। जिससे अगले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।